Tally में Company Create कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

अगर आप TallyPrime में काम शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको Company Create करनी होती है। Company Create करने के बाद ही आप Ledger, Voucher और Accounting Entries कर सकते हैं।

नीचे पूरा Process विस्तार से दिया गया है।



How to Create Company in Tally Prime?

Step 1: Tally Prime Open करें

Desktop पर TallyPrime का Icon Double Click करें।

Step 2: Create Company Option चुनें

Gateway of Tally में “Create Company” विकल्प पर Click करें।

How to create company in Tally Prime?


Step 3: Create Company According to Following Detail

अब Company Creation Screen खुलेगी, जहाँ आपको निम्न Details भरनी होंगी।


Step 4: Primary Mailing Details

इस Section में Company की Basic Information भरनी होती है:

  • Company Name – कंपनी का नाम लिखें

  • Address – पूरा पता लिखें

  • Country – India Select करें

  • State – अपना State चुनें

  • Pin Code – क्षेत्र का Pin Code लिखें

यह जानकारी Invoice और Reports में दिखाई देती है।


Step 5: Contact Details

इस भाग में संपर्क से जुड़ी जानकारी भरें:

  • Phone Number

  • Mobile Number

  • Email ID

  • Website (यदि हो)

यह जानकारी Communication और Billing के लिए उपयोगी होती है।


Step 6: Books and Financial Details

यह सबसे महत्वपूर्ण भाग है:

  • Financial Year From – जैसे 01-04-2025

  • Books Beginning From – सामान्यतः Financial Year के समान रखें

  • Use Security Control – Yes / No चुनें

यहाँ सही Financial Year भरना बहुत आवश्यक है।


Step 7: Security Control

यदि आप Company को Password से सुरक्षित रखना चाहते हैं:

  • Use Security Control – Yes करें

  • User Name – Admin लिखें

  • Password – अपना Password सेट करें

  • Repeat Password – दोबारा लिखें

यदि Password नहीं लगाना चाहते तो No Select करें।


Step 8: Basic Currency Information

यहाँ Currency से संबंधित जानकारी होती है:

  • Symbol – ₹

  • Formal Name – INR

  • Number of Decimal Places – 2

भारत में सामान्यतः Default Currency Setting सही रहती है, इसे बदलने की आवश्यकता नहीं होती।



Step 9: Company Detail Fill करने के बाद Accept करें

सभी Details भरने के बाद:

👉 Ctrl + A दबाएँ
या
👉 Enter दबाकर “Yes” Select करें

अब आपकी Company Successfully Create हो जाएगी।